एकनाथ शिंदे कैंप में खुशी, राज्यपाल से मुलाकात कर सकती है भाजपा, देवेंद्र फडणवीस के आवास पर हुई अहम बैठक

By अनुराग गुप्ता | Jun 27, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच सुप्रीम कोर्ट से एकनाथ शिंदे को राहत मिली है। जिसके बाद एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर पटाखे जलाकर खुशियां मनाई गईं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी एक्टिव हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास पर सोमवार की शाम पार्टी नेताओं की अहम बैठक हुई, जहां पर राज्य के भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। 

इसे भी पढ़ें: क्या है 1034 करोड़ का पात्रा चॉल घोटाला, जिसमें लटक रही है संजय राउत पर गिरफ्तारी की तलवार 

इसी बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट के संबंध में बयान दिया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा टेस्ट यही है कि जो बागी हैं, जो भाग के गए हैं, जो खुद को बागी कह रहे हैं अगर बगावत करनी होती तो यहां करते, इस्तीफा देते और सामने चुनाव के लिए खड़े रहते। दूसरी फ्लोर टेस्ट तब होगा जब वे मेरे सामने बैठेंगे, मेरी आंखों में देखेंगे और कहेंगे कि हमने क्या गलत किया।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत