सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी बीजेपी, पवार बोले- मोदी नहीं बनेंगे प्रधानमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2019

मुंबई। राकांपा नेता शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में भले ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरे कार्यकाल का मौका शायद ही मिले। वह यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। पवार ने कहा कि भाजपा संसदीय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है और उसे सहयोगी दलों (सरकार बनाने के लिए) की जरूरत होगी। इस परिदृश्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरा अवसर मिलने की संभावना नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह नयी दिल्ली में मार्च 14 व 15 को देश के कुछ क्षेत्रीय दलों से मिले थे, जहां ‘महागठबंधन’ के बारे में चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें: माढा से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे NCP प्रमुख शरद पवार

सोमवार को पवार ने कहा था कि वह अगले महीने हो रहे लोकसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी नहीं उतरेंगे। इस 78 साल के वरिष्ठ राजनेता ने कहा कि उनके परिवार के दो सदस्य इस चुनाव में उतर रहे हैं, ऐसे में किसी को पीछे हटना ही होगा। हालांकि पवार ने इससे पहले कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें। पवार के चुनाव न लड़ने की घोषणा पर भाजपा के मुख्यमंत्री फडणवीस ने चुटकी लेते हुये कहा था कि बदलती बयार को महसूस कर लिया है। इस पर पवार ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा, ‘यह बचकानापन है क्योंकि मैंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 14 बार जीत हाासिल की है।’

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड