MP उपचुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक हुई संपन्न, जल्द जो सकती है उम्मीदवारों की सूची जारी

By सुयश भट्ट | Oct 05, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव उम्मीदवारों के नामों को लेकर हो रही बीजेपी बैठक संपन्न हो गई है। बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची फाइनल करके अंतिम निर्णय के लिए दिल्ली भेज दी है। जिसके बाद बताया जा रहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति कभी भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।

दरअसल बैठक खत्म होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि हमारे स्तर पर कार्रवाई पूरी हो गई है। अब दिल्ली से सूची जारी होगी। बैठक में वीडी शर्मा के साथ के संगठन महामंत्री सुहास भगत और सह संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा मौजूद रहे।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी में सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द नाम घोषित हो जाएंगे। पार्टी वंशवाद, परिवारवाद से सर्वथा दूर रहकर टिकट का चयन करती है। पार्टी विचार करती है, फिर फैसला करती है।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव को लेकर बसपा ने लिया बड़ा फैसला, कहा - नहीं उतरेगा एक भी प्रत्याशी

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी ऐसी है जो कार्यकर्ता के बारे में विचार करती है। हमारी पार्टी ऐसी है, जो वंशवाद, परिवारवाद इन सबसे सर्वथा दूर रहकर, पार्टी का स्थानीय नेतृत्व प्रदेश का केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा करता है। केन्द्रीय नेतृत्व अंतिम रूप से फाइनल करता है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट