गुजरात चुनाव के लिए भाजपा का मेगा प्लान, 89 क्षेत्रों में शुक्रवार को नड्डा-योगी सहित कई नेता करेंगे प्रचार

By अंकित सिंह | Nov 17, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। यही कारण है कि अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चुनावी दंगल में उतरने जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार से गुजरात में प्रचार करेंगे। जानकारी के मुताबिक गुजरात की 89 विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को भाजपा रैली करेगी। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि पहले 89 विधानसभा सीटों पर 1 दिसंबर को मतदान होना है। यही कारण है कि शुक्रवार को 89 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा रैली करने जा रही है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस ने चिंतन शिविर तो कर लिया मगर राज्य में पार्टी की चिंताएं नहीं दूर हुईं

पहले चरण की बात करें तो गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात के इलाकों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर को तो वही दूसरे चरण का चुनाव 5 दिसंबर को होगा। दूसरे चरण में गुजरात में 93 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात में ही चुनाव है। भाजपा यहां पर एक बार फिर से सत्ता वापसी के लिए पूरी मेहनत कर रही है। 1995 से भाजपा गुजरात में लगातार छह विधानसभा चुनाव जीत चुकी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से चुनावी ताकत झुकने को तैयार हैं। मोदी 19 नवंबर से चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। गुजरात में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी की वजह से इस बार चुनावी लड़ाई दिलचस्प होती दिख रही है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर