बिहार के समस्तीपुर में भाजपा सदस्य की गोली मारकर हत्या, थानाध्यक्ष निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2025

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक भाजपा सदस्य की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रूपक साहनी के रूप में हुई है।

बुधवार की शाम वह खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर स्थित अपनी दुकान में मौजूद थे, तभी एक एसयूवी से आए हथियारबंद बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध गोली चलाई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस घटना का कारण पुरानी रंजिश को माना जा रहा है। घटना के बाद कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में खानपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया गया है।

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, “अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।”

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि रूपक साहनी को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं और उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

कनाडा के स्कूल में गोलीबारी के बाद PM कार्नी ने लिया बड़ा फैसला, रद्द किया जर्मनी दौरा

No Bail For Rajpal Yadav | राजपाल यादव को राहत नहीं! कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा- वादा खिलाफी की सजा काट रहे हैं अभिनेता

T20 World Cup: अंपायर से बहस Mohammad Nabi को पड़ी महंगी, ICC ने ठोका 15% जुर्माना

Patna Civil Court में फिर Bomb Threat, लगातार दूसरे दिन की धमकी से मचा हड़कंप