सच्चाई यह है कि विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से डर गया, वोटिंग होती तो घमंडिया गठबंधन बेनकाब हो जाता : PM मोदी

By रेनू तिवारी | Aug 12, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। मणिपुर को लेकर संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विपक्ष सिर्फ आरोप लगा रहा था। वे बिना किसी तर्क के बोल रहे थे।”

इसे भी पढ़ें: G-20 Anti-Corruption Ministerial Meeting | प्रधानमंत्री मोदी का बयान, भ्रष्टाचार से गरीब और वंचित सबसे अधिक प्रभावित होते हैं

उन्होंने कहा "हमने संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को हराया और पूरे देश में नकारात्मकता फैलाने वालों को करारा जवाब दिया। विपक्ष के सदस्य बीच में ही संसद छोड़कर चले गए। सच तो यह है कि वे अविश्वास पर वोटिंग से डर रहे थे।" पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''बीजेपी सदस्य बिना अहंकार के काम करते हैं और लोगों का दिल जीत रहे हैं।''

 पीएम मोदी ने कहा क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर भी विपक्ष पर हमला बोला और कहा, 'जो लोग खुद को लोकतंत्र के चैंपियन के रूप में चित्रित करते हैं, वे ही ईवीएम से छुटकारा पाने की साजिश रचते हैं।'

पीएम मोदी ने उन्होंने संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को हराने की भी बात कही. उन्होंने कहा, ''हमने संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को हराया और पूरे देश में नकारात्मकता फैलाने वालों को करारा जवाब दिया। विपक्ष के सदस्य संसद बीच में ही छोड़कर चले गए. सच्चाई तो यह है कि वे अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से डर रहे थे...'' पीएम मोदी ने कहा “सच्चाई यह है कि विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से डर गया। अगर वोटिंग होती तो घमंडिया गठबंधन बेनकाब हो जाता।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा