एक बार फिर फिसली बीजेपी मंत्री विजय शाह की ज़ुबान, कहा - खंडवा में बीजेपी का उम्मीदवार है कमज़ोर

By सुयश भट्ट | Oct 09, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव का प्रचार तेजी से चल रहा है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है। वहीं खंडवा लोकसभा चुनाव का एक सर्वे सामने आया है जिसमें बीजेपी उम्मीदवार को कमजोर बताया गया है। दिलचस्प बात ये है कि ये बात खुद बीजेपी के मंत्री ने स्वीकार की है। और कहा है कि कांग्रेस उम्मीदवार अधिक मजबूत हैं।

इसे भो पढ़ें:MP उपचुनाव में कितने प्रत्याशियों ने भरा अपना नामांकन, जानिए पूरी जानकारी

दरअसल ऐसा यह पहली बार नहीं हुआ है जब बीजेपी मंत्री विजय शाह ने इस तरह की बातें की है। इसके पहले उन्होंने हाल ही में कहा था कि पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी है कि मांधाता के 264 में से एक भी सीट पर बीजेपी न जीत पाए और मैं कार्यकर्ताओं से इसी बात की विनती करने आया हूं। हालांकि, मामले पर बवाल बढ़ने के बाद उन्होंने कहा था कि जल्दीबाजी में उन्होंने कांग्रेस की जगह बीजेपी बोल दिया।

प्रमुख खबरें

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia