Delhi के बाद BJP का Mission Bihar, 24 फरवरी को भागलपुर जाएंगे पीएम मोदी, किसानों को देंगे तोहफा

By अंकित सिंह | Feb 06, 2025

दिल्ली चुनाव के बाद अब भाजपा बिहार पर फोकस करने जुट गई है। इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए 24 फरवरी को बिहार का दौरा करेंगे और राज्य के लिए कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी आधिकारिक दौरे पर होंगे, फिर भी यह चुनाव से पहले विकास की कहानी को जमीनी स्तर तक ले जाने के पार्टी के प्रयासों को बढ़ावा देगा।

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के काम का श्रेय लूटने से बाज आएं लालू प्रसाद, अपनी उपलब्धि बताएं: Samrat Choudhary

पटना में बुधवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया जब स्वतंत्रता सेनानी और दलित नेता जगलाल चौधरी के बेटे भूदेव चौधरी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थित में हुए उनके पिता के जयंती समारोह में उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया गया। हालांकि, बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि एक एनजीओ ने इस समारोह का आयोजन किया था जिसमें कांग्रेस की भूमिका ‘सहयोगकर्ता’ की थी। उन्होंने कहा कि वैसे भूदेव चौधरी को बृहस्पतिवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम बुलाया गया। 

प्रमुख खबरें

Bihar के किसानों के लिए New Era! 305 गोदाम और 400 थ्रेसिंग फ्लोर से बढ़ेगी Income

Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!

भारत ने ट्रक पर लादी क्रूज मिसाइल, बटन दबाते ही जो हुआ...

हरियाणा CM Nayab Saini का दावा: Punjab में भी Modi की Double Engine सरकार की चाहत