जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी हथियाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है भाजपा : अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर भय और लालच दिखाकर जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों की कुर्सी हथियाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने बुधवार को एक बयान में आरोप लगाया, भाजपा जनता और लोकतंत्र का अपमान करने पर तुली है। जनता ने पंचायत चुनाव में भाजपा को हरा दिया तो अब वह धांधली से अपनी खोई गरिमा हासिल करना चाहती है। भय और लालच दिखाकर ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी हथियाने का ख्वाब देख रही भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करने पर लगी हुई है।

इसे भी पढ़ें: केरल में कोविड-19 के 12 हजार से अधिक मामले सामने आए, 150 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा हर जिले में प्रशासन के जरिए सपा के प्रत्याशियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करवाकर उन्हें डरा धमका रही है। उन्होंने इस मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप का आग्रह करते हुए कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए हस्तक्षेप करते हुए समुचित निर्देश देने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 की तीसरी लहर से मुकाबले के लिए स्वास्थ्य ढांचे को कर रहे मजबूत : गहलोत

अखिलेश ने कहा कि सत्ता की भूख के चलते भाजपा पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों के माध्यम से भी क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों पर प्रलोभन एवं आंतक के जरिए भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए दबाव डाल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व में सत्ता का गुरूर छाया है, विपक्ष के प्रति द्वेषभाव है और अहंकार सिर पर चढ़कर बोल रहा है, मगर भाजपा को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में गरिमा जनादेश का सम्मान करने में होती है उसके साथ धोखाधड़ी करने में नहीं।

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला