By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2018
रांची। झारखंड की राजमहल सीट से भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा ने आज सदन के भीतर कहा कि कोई लगातार फोन करके उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। विधानसभा की कार्यवाही आज जैसे ही प्रारंभ हुई विपक्ष ने रोज की तरह भूमि अधिग्रहण कानून एवं अन्य मुद्दों पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच विधायक ओझा ने कहा कि कोई उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। ओझा ने कहा, फोन करने वाला मुझे गालियां देता है। मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है।