भाजपा विधायक का नेशनल हेराल्ड को करोड़ों रुपये के विज्ञापन दिए जाने का दावा, सुक्खू सरकार का पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2025

धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली हिमाचल सरकार नेशनल हेराल्ड जैसे अखबारों को करोड़ों रुपये के विज्ञापन देकर जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रही है, जो राज्य में न तो बिकते हैं और न ही दिखाई देते हैं।

नेशनल हेराल्ड को विज्ञापनों के रूप में 2.34 करोड़ रुपये देने के भाजपा नेताओं के दावों का खंडन करते हुए प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने कहा कि आरोप ‘‘निराधार और सच्चाई से कोसों दूर हैं।’’

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने एक बयान में कहा कि पिछले ढाई साल के दौरान अखबार को एक करोड़ रुपये के विज्ञापन दिए गए हैं, जबकि भाजपा ने जयराम ठाकुर के कार्यकाल के दौरान अपने मुखपत्र और पत्रिकाओं को करोड़ों रुपये के विज्ञापन जारी किए थे।

इस बीच, भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के तहत हिमाचल पहुंचे। कांगड़ा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नड्डा सड़क मार्ग से चंबा के लिए रवाना हुए।

प्रमुख खबरें

Android का छुपा हुआ फीचर! डिलीट किए नोटिफिकेशन फिर से देखने का आसान तरीका

Car Safety Tips: लंबी ड्राइव पर निकलने से पहले चेक कर लें कार की ये 3 चीजें, सफर रहेगा सुरक्षित

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले का अपहरण, 4 गिरफ्तार

अपनी सहायता आप भली (बाल कहानी)