मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक ने कोरोना के खिलाफ जंग के लिए दिए 21 लाख दान

By दिनेश शुक्ल | Mar 25, 2020

भोपाल। रतलाम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चेतन कश्यप ने आज पीड़ित मानवता की सेवा में एक सराहनीय पहल की। विधायक चेतन कश्यप ने रतलाम जिला प्रशासन को कोरोना महामारी के दौरान गरीबों की सहायता करने के लिए 21 लाख रुपए का दान किया। चेतन कश्यप फाउंडेशन के माध्यम से दी गई यह राशि कोरोनावायरस के कारण लॉक डाउन की स्थिति में गरीब असहाय और ऐसे लोगों के भोजन और चिकित्सा पर खर्च की जाएगी, जो किसी न किसी कारण से परेशानी में है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने समाज के सक्षम लोगों से कोरोना संक्रमण के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की है। विधायक चेतन कश्यप का यह प्रयास उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी ने चेतन कश्यप का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।

प्रमुख खबरें

Telecom Sector को बड़ी राहत! Bombay High Court ने Airtel-Vi का अतिरिक्त Spectrum शुल्क किया रद्द

भारती फुलमाली का बल्ला गरजा, Shreyanka-Radha की फिरकी में फंसी West Indies, भारत की शानदार जीत

Sunil Gavaskar भी हुए Manav Suthar के मुरीद, 6 Wickets वाले प्रदर्शन को बताया शानदार।

पेट्रोल से ₹20 सस्ता E-85 Fuel लॉन्च, Hardeep Singh Puri बोले- जनता को मिलेगी बड़ी राहत।