अखिलेश यादव को भाजपा विधायक ने दी बड़ी चुनौती, राकेश टिकैत पर भी हल्ला बोल

By अंकित सिंह | Dec 01, 2021

लगातार सुर्खियों में रहने वाले बलिया जिले की बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बड़ी चुनौती दी है। सुरेंद्र सिंह में अखिलेश यादव को अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान सुरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। इतना ही नहीं, विधायक ने दावा किया कि यदि वह पूर्व मुख्यमंत्री को 1 लाख मतों से पराजित नहीं कर पाएंगे तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। 

किसान आंदोलन में प्रमुखता से उभरे राकेश टिकैत पर भी सुरेंद्र सिंह ने हमला किया। सुरेंद्र सिंह ने राकेश टिकैत को पेशेवर राजनेता करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि टिकैत फंडिंग की बदौलत राजनीति कर रहे हैं। वह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कहने पर आंदोलन करा रहे हैं। कृषि कानूनों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता की भावनाओं को समझते हुए इसे वापस ले लिया है तो फिर आंदोलन जारी रखने का क्या औचित्य बनता है। इसके साथ ही भाजपा विधायक ने अखिलेश यादव और राकेश टिकैत पर बेईमान होने का आरोप लगाया। 

इसे भी पढ़ें: आखिर राजा भैया को पहचानने से अखिलेश ने क्यों किया इनकार? जानिए इसके पीछे की सियासी हिस्ट्री

अखिलेश यादव के लिए परिवार ही संसार 

भाजपा विधायक ने कहा कि अखिलेश यादव और राकेश टिकैत नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष नहीं टिक पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संसार को अपना परिवार माना है जबकि अखिलेश यादव के लिए उनका परिवार ही संसार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परिवार को संसार मानने वाला बेईमान होता है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी लगातार जारी है। नेताओं का दौरा भी चल रहा है। 

प्रमुख खबरें

Pune Ketan Agarwal Murder Case में बड़ा खुलासा, मंगेतर ने प्रेमी के साथ इस तरह दिया साजिश को अंजाम

Top 10 Breaking News 24 June 2026 | Pune Ketan Agarwal Murder | Ketan Agarwal Murder | siya goyal | Pune Murder Mystery | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Shaurya Path: चौबीसों घंटे मिसाइलें बनाने में पूरी ताकत झोंकेगा भारत, पल भर में दुश्मनों पर मिसाइलों की बारिश करने की क्षमता अर्जित कर रहा देश

Uttarakhand Gurudwara Standoff: क्या निहंगों के आगे Police ने किया Surrender? उठे गंभीर सवाल।