भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया

By Renu Tiwari | Nov 21, 2025

लखनऊ की बक्शी का तालाब सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक योगेश शुक्ला ने पुलिस पर भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों के साथ महिगवां थाने का घेराव किया। सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक द्वारा बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किये जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और रात में एक दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

शुक्ला ने बताया कि लगातार शिकायतें मिलने पर वह बृहस्पतिवार शाम को अपने कुछ समर्थकों के साथ महिगवां थाने पहुंचे और पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बागेश्वर में कार्यवाहक ईओ नियुक्ति विवाद में अवमानना नोटिस जारी किया

विधायक द्वारा थाने का घेराव किये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस उपायुक्त कृष्णा चौधरी ने उनसे बात करके कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद मामला शांत हुआ। चौधरी ने बताया कि इस मामले में महिगवां थाने के दारोगा धीरेंद्र राय और युवक से मोबाइल फोन के बदले दो हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोपी सिपाही पप्पू कुशवाहा को देर शाम लाइन हाजिर कर दिया गया।

News Source- PTI Information 

प्रमुख खबरें

अल्लाह की मस्जिद को भी नहीं छोड़ा, मक्का के बाद दहला डाला मदीना?

Asian Games: Neeraj Chauhan ने साथी Dhiraj को हराकर व्यक्तिगत रिकर्व में कांस्य जीता

USBRL प्रोजेक्ट में Katra Banihal सेक्शन की स्पीड बढ़ी, 100 Kmph की रफ्तार से दौड़ी Vande Bharat

Copper Utensils Cleaning: बिना केमिकल Tamarind Pulp और Curd से तांबे के बर्तनों का कालापन करें दूर