राजस्थान विधानसभा के भीतर धरने पर बैठे भाजपा विधायक मदन दिलावर, जानिए क्या है पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2020

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के खिलाफ भाजपा विधायक मदन दिलावर की याचिका को खारिज कर दिया है। विधायक दिलावर का कहना है कि वह आदेश के अध्ययन के बाद ही कोई टिप्पणी करेंगे। हालांकि दिलावर अध्यक्ष के फैसले की प्रति लेने के लिए सोमवार को कुछ देर के लिए विधानसभा सचिव के कमरे में धरने पर बैठ गए। सचिवालय ने उन्हें आदेश का सार उपलब्ध करा दिया जिसके बाद वह बाहर आए। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री मदन दिलावर ने राज्य में बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर आपत्ति जताते हुए इन विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत एक याचिका याचिका 16 मार्च को दी। इसके बाद 17 जुलाई को याचिका पर तुरंत कार्यवाही करने के लिये फिर से अनुरोध किया। दिलावर के अनुसार अध्यक्ष ने उनकी याचिका का निस्तारण कर दिया लेकिन उन्हें उसकी प्रति नहीं मिली। 

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश