अपने 9 बच्चों के लिए बीजेपी विधायक ने बताया कांग्रेस को ज़िम्मेदार

By सुयश भट्ट | Jul 20, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से 3 बार बीजेपी विधायक और 9 बच्चों के पिता रामलल्लू बैस ने जनसंख्या नियंत्रण अधिनियम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार ने मुसलमानों के लिए नसबंदी कार्यक्रम लागू किया होता तो मेरे 9 बच्चे नहीं होते।

बताया जा रहा है कि वह रविवार शाम को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की आवश्यकता पर मीडिया से बात कर रहे थे। जिसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वहीं उन्होंने कहा कि यह (नसबंदी कार्यक्रम) केवल हिंदुओं पर थोपा गया था। बैस ने कहा कि खाली हिंदू पर थोपेंगे तो नहीं होगा। नसबन्दी मुस्लिम पर भी लागू होना चाहिए। विधायक ने कहा कि अगर यह मुसलमानों के लिए लगाया जाता तो मैं रुक जाता और मेरे 9 बच्चे ना होते।

इसे भी पढ़ें:देश की बड़ी समस्या है जनसंख्या वृद्धि, इसे करना होगा नियंत्रित: विश्वास सारंग 

आपको बता दें कि उन्होंने देश में जनसंख्या वृद्धि के लिए बीजेपी सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस सरकार ने चुनाव और सरकारी नौकरियों के लिए दो बच्चे की नीति लागू की थी। लेकिन जब बीजेपी सत्ता में आई तो इस नीति को खत्म कर दिया गया और आबादी बढ़ती रही। उन्होंने कहा कि अब पुरानी नीति पर पुनर्विचार करने का यह सही समय है।

प्रमुख खबरें

कलकत्ता HC से Tulu Mandal को झटका, गैर-जमानती वारंट के खिलाफ याचिका खारिज

Imran Khan की पार्टी के कार्यकर्ताओं की हड्डी-पसली तोड़ने की तैयारी! Pakistan में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की संभावना के चलते खाली कराये जा रहे अस्पताल

Royal Enfield Classic 350 का नया Signature White वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹2.23 लाख

त्योहारी सीजन में हवाई किराये पर नहीं लगेगी सीमा, Ram Mohan Naidu ने दी सलाह