देश की बड़ी समस्या है जनसंख्या वृद्धि, इसे करना होगा नियंत्रित: विश्वास सारंग

Vishwas saarang
सुयश भट्ट । Jul 12 2021 12:56PM

मध्य प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को बनाने को लेकर मांग उठने लगी है। भारत की सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या है। यदि जनसंख्या पर नियंत्रण करेंगे तो बहुत सारी समस्याएं अपने आप ही समाप्त हो जाएंगी।देश में साधन-संसाधन के उपयोग की एक सीमा होती है। प्रकृति द्वारा उपहार को कितने लोग किस स्थिति तक उपयोग करेंगे इसकी अपनी एक सीमा है।

भोपाल। उत्तर प्रदेश सरकार के बाद अब मध्य प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को बनाने को लेकर मांग उठने लगी है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस कानून को देश की आगे आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से देश आगे बढ़ पाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या है। यदि जनसंख्या पर नियंत्रण करेंगे तो बहुत सारी समस्याएं अपने आप ही समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि यदि भारत के भविष्य के लिए सही रास्ता अपनाना है तो हमें निश्चित रूप से जनसंख्या नियंत्रण को कानून को लागू करना होगा।

इसे भी पढ़ें:UP और जम्मू में आतंकी वारदातों के बीच MP पुलिस सतर्क, जारी हुआ रेड अलर्ट 

मंत्री ने कहा कि किसी भी देश में साधन-संसाधन के उपयोग की एक सीमा होती है। प्रकृति द्वारा उपहार को कितने लोग किस स्थिति तक उपयोग करेंगे इसकी अपनी एक सीमा है। सारंग ने कहा कि यदि उस सीमा से आगे जाकर कोई काम होता है तो निश्चित रूप से साधन संसाधनों में कमी आती है।

विश्वास सारंग ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार में निश्चित रूप से काम होना चाहिए और यह विषय कानूनी परिनिधि में जरूर आना चाहिए। मंत्री सारंग ने कहा कि उनका स्पष्ट मानना है कि जनसंख्या नियंत्रण भारत में होना चाहिए और उसी के माध्यम से इस देश को आगे बढ़ा पाएंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़