कमलनाथ के आगामी दौरे पर बीजेपी के विधायक ने कसा तंज

By सुयश भट्ट | Aug 05, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कार्यक्रम तय होने पर सियासत शुरु हो गई है। बीजेपी ने कमलनाथ के इस दौरे को लेकर को निशाना साधा है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कमलनाथ सिर्फ हवाई दौरा ही करते हैं।

दरअसल कांग्रेस के मीडिया समन्ययक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कमलनाथ 7 अगस्त को ग्वालियर चंबल के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों हवाई का दौरा करेंगे। जहां वे शनिवार को ग्वालियर से दतिया, शिवपरी और श्योपुर का हवाई दौरा करेंगे।

इसे भी पढ़ें:'जलप्रलय' के चलते कुछ ही मिनटों में प्रदेश लौटे सीएम शिवराज, दिल्ली में थी सांसदों की बैठक 

इसे लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कमलनाथ ने जमीनी दौरा छिंदवाड़ा में भी नहीं किया है। वह सिर्फ हवाई दौरा ही करते हैं। उन्होंने कभी जमीनी दौरा किया ही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि आज तक का इतिहास है कि कमलनाथ ने छिंदवाड़ा तक का जमीनी दौरा नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने Republican पार्टी के समर्थन में की अपील, चुनाव में खर्च किए 442 Million Dollar

झारखंड के 19 लाख किसानों को PM Kisan योजना से मिले 300 करोड़ रुपये

Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 की मौत

DD Sports और Waves पर Indian Football League का प्रसारण, YouTube पर मुफ्त स्ट्रीमिंग