बंगाल विधानसभा में छाया गेरुआ रंग, भाजपा विधायकों ने पहनी एक जैसी पोशाक

By अनुराग गुप्ता | Jul 06, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 17वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत में एक दमदार नजारा देखने को मिला। आपको बता दें कि भाजपा के विधायक भगवा रंग में रंगी हुई पोशाक पहनकर विधानसभा पहुंचे। पिछले विधानसभा चुनाव में 3 सीट जीतने वाली भाजपा ने इस बार 75 सीटों पर जीत दर्ज की। इसी के साथ ही उन्होंने मजबूती से विपक्ष का रोल अदा करना शुरू किया। 

70 विधायक पहुंचे विधानसभा

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 75 सीटों पर कब्जा किया लेकिन चुनाव बाद मुकुल रॉय ने भाजपा का साथ छोड़कर तृणमूल से हाथ मिला लिया। जिसके बाद भाजपा के पास 74 विधायक ही बचे। हालांकि आशंका यह भी जताई जा रही है कि भाजपा के कुछ और विधायक भी पाला बदल सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल सरकार ने निर्वाचन आयोग से उपचुनाव जल्द कराने का आग्रह किया 

सत्र की शुरुआत के पहले दिन विधानसभा में भाजपा के 70 विधायक मौजूद रहे। जिन्होंने एक रंग की पोशाक पहनकर मजबूत विपक्ष का संदेश दिया। इसी संबंध में जब मीडियाकर्मियों ने नंदीग्राम से विधायक शुभेंदु अधिकारी से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि गेरुआ रंग देश और स्वामी विवेकानंद का प्रतीक है और हमें इसके धारण पर गर्व करना चाहिए। इतना ही नहीं शुभेंदु अधिकारी ने 'एक तरह के कपड़े पहनने' को एकता का प्रतीक भी बताया।

प्रमुख खबरें

NEET Protest: Delhi Metro के सभी Entry Gate खुले, दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत

जेवर में आधुनिक कंपोजिट विद्यालय का विधिविधान से हुआ भूमि पूजन, शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि: विधायक धीरेंद्र सिंह

SCO में Iran के FM Araghchi का Washington को दो टूक: US दादागिरी नहीं सहेंगे

कारगिल के दुर्गम पर्वतों पर अदम्य साहस की अमर कहानी