MLC Elections में Congress को मिली शून्य सीटें, BJP नेताओं ने साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि विधान परिषद की 28 सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। भाजपा की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस तंज के तुरंत बाद आई, जिसमें उन्होंने मतपत्रों से चुनाव होने के बावजूद कांग्रेस के बेहद खराब प्रदर्शन पर निशाना साधा था। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की इन 28 उच्च सदन सीट के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था, जिनके नतीजे बुधवार को सामने आए।

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो।’’ शाह ने इसके साथ एक चुटीला कार्टून-ग्राफिक साझा किया जिसमें सफेद कुर्ता-पाजामा पहने एक व्यक्ति पीछे की तरफ से बैठा नजर आ रहा है, जिसके हाथ में एक तख्ती है जिस पर लिखा है-‘बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो’। उसके सामने एक बोर्ड पर छपा है-‘एमएलसी चुनाव परिणाम: कांग्रेस - 0’, और ठीक बगल में रोता हुआ एक उदास बैलेट बॉक्स खड़ा है। ईवीएम पर लगातार सवाल उठाने वाली विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चुटकी ली, ‘‘आर्यभट्ट ने कांग्रेस द्वारा जीती गई सीट की संख्या गिनने के लिए ही 0 का आविष्कार किया था।’’ उन्होंने ‘‘राहुल, ज़ूम इन’’ और ‘‘आप बैलेट पेपर पर भी हार गए’’ संदेश वाला एक ग्राफिक साझा किया, जिसमें दो उंगलियों के बीच एक बेहद सूक्ष्म चमकती हुई चीज को देखने की कोशिश की जा रही है।

इधर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को एक पेट्रोल पंप पर खड़े दिखाते हुए मीम पोस्ट किया, जिसका शीर्षक था-‘‘जीरो चेक कर लो भाई!’’। इस तस्वीर में ‘डिस्पेंसर’ के स्क्रीन पर चुनाव वाले चारों राज्यों के आगे ‘0.00’ की डिजिटल रीडिंग चमक रही थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने सियासी हमला बोलते हुए कहा, ‘‘एमएलसी की 28 सीट पर मतपत्र से हुए चुनाव में कांग्रेस को ‘0’ सीट मिलीं!

समस्या न तो ईवीएम है, न निर्वाचन आयोग और न ही मतत्रप में... समस्या कांग्रेस की अराजक नीति, भ्रष्टाचार की नीयत और असफल व दिशाहीन नेतृत्व है!’’ दरअसल, मजाक की बाढ़ प्रधानमंत्री मोदी के उस सोशल मीडिया पोस्ट के ठीक बाद आई जिसमें उन्होंने मतपत्र के बावजूद कांग्रेस के पिछड़ने पर चुटकी ली थी। मोदी ने लिखा, ‘‘4 बड़े राज्यों - उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 सीट पर एमएलसी चुनाव हुए। चुनाव मतपत्र का इस्तेमाल करके कराए गए थे।

प्रमुख खबरें

Siang Dam विवाद: AITF ने शांति बहाली के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.71 लाख से अधिक फॉर्म-6 आवेदन मिले

Samrat Choudhary ने Patna में निकाली पदयात्रा, Tejashwi Yadav का पलटवार

बूंदी में 70 हजार रुपये घूस लेते Junior Engineer गिरफ्तार, Kota ACB की कार्रवाई