AAP में बगावत के बीच Arvind Kejriwal ने कोलकाता में Mamata Banerjee के लिए मांगे वोट, Giriraj Singh ने कसा तंज

By एकता | Apr 26, 2026

आम आदमी पार्टी इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है क्योंकि पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इस आंतरिक संकट के बावजूद, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कोलकाता में ममता बनर्जी की टीएमसी का समर्थन करने और बीजेपी के खिलाफ प्रचार करने में व्यस्त हैं। केजरीवाल ने बंगाल पहुंचकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सिर्फ गंदी राजनीति कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि बंगाल लोकतंत्र को बचाने के लिए बीजेपी, अमित शाह और मोदी जी को करारा जवाब दे और उन्हें बुरी तरह हराए।

इसे भी पढ़ें: First Phase में ही टूट गया TMC का घमंड, ममता सरकार पर PM Modi का तीखा हमला, जनता से की ये अपील

गिरिराज सिंह का तंज

दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी दोनों पर निशाना साधा। बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "केजरीवाल, जो अपनी खुद की जीत सुनिश्चित नहीं कर सके, अब ममता बनर्जी के लिए प्रचार करने बंगाल पहुंच गए हैं। लेकिन ममता का जनाधार वहां पहले ही खिसक चुका है और उनके इस दौरे से टीएमसी की सीटों की संख्या और भी कम हो जाएगी।"

प्रमुख खबरें

UN में भारत का पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार, कश्मीर से ओसामा तक की याद दिलाई

शाम छह बजे तक देश और दुनिया के मुख्य घटनाक्रम

Asian Games में Ancy Sojan ने 6.53 मीटर कूद के साथ जीता सिल्वर, हरिता को 200m में ब्रॉन्ज

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप