स्वास्थ्य का अधिकार, जीवन के अधिकार का अभिन्न अंग है, BJP सांसद अरुण गोविल ने UN में भारत के सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का जिक्र किया

By अभिनय आकाश | Oct 23, 2026

बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने स्वास्थ्य के अधिकार को मजबूत करने की दिशा में भारत के न्यायिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के 'स्वास्थ्य के अधिकार' (शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के उच्चतम संभव स्तर का आनंद लेने का अधिकार) पर विशेष प्रतिवेदक (Special Rapporteur) के साथ हुई बातचीत के दौरान, संविधान के अनुच्छेद 21 की सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई व्यापक व्याख्या का जिक्र किया। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने एक्स पर इस बातचीत के कुछ पहलुओं को साझा करते हुए बताया कि चर्चा का मुख्य केंद्र "न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य के अधिकार की न्याय-योग्यता (Justiciability)" था। 

इसे भी पढ़ें: Om Prakash Mathur बने Kerala के 29वें राज्यपाल, Lok Bhavan में ली पद की शपथ

हम विशेष रूप से इस बात की सराहना करते हैं कि यह रिपोर्ट दुनिया भर की अच्छी प्रथाओं पर केंद्रित है, जिससे सदस्य देशों को एक-दूसरे से सीखने में मदद मिलती है। रिपोर्ट का विषय भारत के अपने अनुभवों से काफी मेल खाता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने हमारे संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन के अधिकार) की व्यापक व्याख्या की है, जिसमें अब 'स्वास्थ्य का अधिकार' भी शामिल हो गया है। कई महत्वपूर्ण न्यायिक फैसलों का जिक्र करते हुए, गोविल ने बताया कि कैसे सर्वोच्च न्यायालय ने अनुच्छेद 21 जो जीवन के अधिकार की गारंटी देता है - की व्याख्या इस तरह की कि इसमें चिकित्सा देखभाल और स्वास्थ्य सुरक्षा भी शामिल हो गई। उन्होंने 1995 के एक फैसले का उदाहरण दिया जो श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ा था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि औद्योगिक प्रगति कर्मचारियों की भलाई की कीमत पर नहीं होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Cyber Fraud: 37 म्यूल खातों से 7.36 करोड़ की ठगी, दिल्ली में बैंक मैनेजर समेत छह पकड़े गए

Swiggy Instamart का घाटा बढ़कर 895 करोड़ हुआ, Nomura और Nuvama ने घटाया Target Price

Russia से 40 हजार टन Diesel लेकर US रवाना हुआ पहला टैंकर

Asian Para Games में भारत का दबदबा, Javelin Throw में जीते Gold Silver और Bronze