BJP सांसद का वार, बिभव कुमार मामले में SC की तल्ख टिप्पणी पर जवाब दें AAP और केजरीवाल

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 01, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा की महामंत्री एवं पश्चिमी दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत और मीडिया प्रमुख प्रमुख शंकर कपूर ने आज एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सांसद स्वाति मालिवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास पर विभव कुमार द्वारा की गई बदसलूकी के मामले में की गई टिप्पणी का स्वागत किया है और कहा कि अब तो सर्वोच्च न्यायालय ने भी इशारा कर पूछा है की क्या आम आदमी पार्टी कोई गुंडो की पार्टी है। 

इसे भी पढ़ें: BREAKING | Supreme Court का बड़ा फैसला, SC/ST आरक्षण के तहत ज्यादा पिछड़ी जातियों को मिल सकता है अलग कोटा

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने साफ कहा है कि विभव को एक महिला के ऊपर हाथ उठाते हुए शर्म नहीं आई। उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गई जब अरविंद केजरीवाल इस पूरे मामले को जानकारी होने के बाद भी उन्हें अपने साथ राजनीति पर्यटन में मुंबई एवं पंजाब ले गये। प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्लीवासियों को बार बार शर्मसार होना पड़ता है कभी मुख्यमंत्री के जेल जाने से, कभी मुख्यमंत्री द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के कारण तो कभी मुख्यमंत्री के आवास के अंदर ही महिला सांसद के साथ बदसलूकी के कारण। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्वाति मालीवाल से राजनीति मतभेद जरुर हो सकता है लेकिन भाजपा ने उनके अधिकार के लिए आवाज उठाई और उस आवाज पर आज कोर्ट ने भी मोहर लगा दी है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

Sanju Samson के Body Language पर भड़के Fans, Chennai की हार के बाद Social Media पर बवाल।

भारतीय बॉक्सर Vishwanath Suresh का पंच, World No.1 को नॉकआउट कर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Praggnanandhaa की राह हुई मुश्किल, Nakamura से ड्रॉ के बाद Candidates में भारत की चुनौती बढ़ी