सपा-बसपा पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का जुबानी हमला

By सत्य प्रकाश | Aug 18, 2021

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। सपा बसपा जहां अपने वोट बैंक के साथ अब उम्मीदवारों की भूमिका को तय करने का कार्य शुरू कर दिया है। जिसको लेकर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि किसी के नहीं बिक रहा टिकट तो कोई अपने आप को मुख्यमंत्री समझ लिया है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी में रेलवे, जीएम आशुतोष गंगल ने अयोध्या स्टेशन का लिया जायजा

तो वहीं समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग अपने आप को मुख्यमंत्री मानकर चल रहे है। जबकि राजनीति पार्ट टाइम नहीं होती। नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो फुल टाइम राजनीति करते हैं। और आने वाले 2022 में भारी बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बनाएगी। तो वहीं बसपा पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि एक ऐसा पार्टी जिसका टिकट नही नही बिक रहे हैं। जब कि पहले 2 से 5 करोड़ तक टिकट बिकते थे। लेकिन इस बार कोई नहीं पूछ रहा है। 

प्रमुख खबरें

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे