बीजेपी सांसद गौतम गंभीर पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

By सुयश भट्ट | Mar 21, 2022

भोपाल। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर रविवार को उज्जैन पहुंचे। सोमवार की सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उनके साथ उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें:MP में महंगा हुआ सांची का दूध, 2 से 5 रुपये तक बढ़ाए दाम 

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए गौतम गंभीर ने पंजाब में आम आदमी पार्टी को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी अलगाववादी और खालिस्तानियों पर नजर रखे। क्योंकि बहुत कुर्बानियां गई हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार को अगर खालिस्तानियों का सपोर्ट मिलेगा तो उससे बुरा देश के लिए कुछ भी नहीं हो सकता क्योंकि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है।

इसी के साथ जब ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई तो गौतम गंभीर ने कहा कि अभी तक उन्होंने नहीं देखी है। ऐसे में वह फिल्म को लेकर कुछ नहीं सकते। गौतम गंभीर से आईपीएल को लेकर पूछे जाने पर कहा कि अभी आईपीएल शुरू नहीं हुआ है। शुरू होने के बाद ही पता चलेगा कि क्या स्थिति है अभी से कुछ नहीं कहा जा सकता।

प्रमुख खबरें

Nomura का अनुमान: RBI अक्टूबर और दिसंबर में Repo Rate 0.50% तक बढ़ा सकता है

Kerala local body bypolls में सत्ताधारी UDF ने 18 वार्ड जीते, LDF को मिलीं 16 सीटें

UIICL ने बढ़ाई Administrative Officer भर्ती की लास्ट डेट, उम्मीदवार 1 अक्टूबर तक करें आवेदन

CJP को नाम बदलकर Istifa Janata Party कर लेना चाहिए, CEC विवाद पर बोले Ramdas Athawale