हरियाणा के लाडवा में नायब सैनी के रोड शो में शामिल हुईं भाजपा सांसद हेमा मालिनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ लाडवा में एक रोड शो में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री सैनी कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा ‘झूठ और लूट’ की राजनीति की है और पिछले दो चुनाव की तरह लोग इस बार भी पांच अक्टूबर को होने वाले चुनाव में भी उन्हें नकार देंगे।

सैनी ने कहा, ‘‘भाजपा के सत्ता में लौटने पर हरियाणा का तेजी से विकास होगा।” हेमा मालिनी ने लोगों से भाजपा को वोट देने और लाडवा व पूरे हरियाणा में कमल खिलाने की अपील की।

प्रमुख खबरें

RBI के संभावित हस्तक्षेप से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 10 पैसे मजबूत

Air Force Day पर बोले PM Narendra Modi, डेटा और ड्रोन से दुश्मनों को हराने में सक्षम वायु सेना

नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो... निधन से कुछ दिन पहले गणपति पूजा करते आए थे नजर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अभिनेता Nana Patekar के निधन से देश में शोक की लहर! नाम फाउंडेशन से लेकर पर्दे तक, नेताओं और दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि