BJP MP जगदंबिका पाल का दावा, पूरे देश के लोग वक्फ कानून का स्वागत कर रहे हैं

By अंकित सिंह | Apr 08, 2025

वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर वक्फ (संशोधन) विधेयक की जेपीसी के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने बड़ा बयान दिया है। जगदंबिका पाल ने कहा कि यह देश का कानून बन चुका है और पूरे देश में लागू होगा। लेकिन जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में बिल की कॉपी फाड़ी गई और आज वहां NC और PDP के लोग हंगामा कर रहे हैं और बीजेपी के विधायकों के साथ मारपीट कर रहे हैं, यह असंवैधानिक है। राजनीतिक दलों में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की होड़ मची हुई है, लेकिन यह कोर्ट में टिक नहीं पाएगा। 

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव में JDU को नहीं है मुस्लिम वोटों की परवाह? वक्फ बिल का समर्थन करना नीतीश के लिए बुरा नहीं

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि वक्फ कानून मुस्लिम समुदाय के गरीबों और महिलाओं के लिए वरदान बनकर उभरा है। मुस्लिम समुदाय में 80 फीसदी लोग इन्हीं लोगों से आते हैं। यह मुस्लिम राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि इस विधेयक के कानून बनने से मुसलमानों को कांग्रेस और इंडी गठबंधन की गुलामी से मुक्ति मिल गई है। इससे दंगा मुक्त भारत सुनिश्चित होगा। जो लोग कहते हैं कि इससे इस्लामवाद खत्म हो जाएगा, वे झूठे हैं। 

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले