भाजपा सांसद Kamaljeet Sehrawat ने साधा केजरीवाल पर निशाना, हरियाणा में प्रचार कर रहे AAP संयोजक को दिखाया आईना

By Prabhasakshi News Desk | Sep 28, 2024

अगले महीने हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभासाक्षी की टीम राज्य के बादली क्षेत्र में पहुंची है। जहां हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ओपी धनखड़ के लिए वोट मांग रहीं दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत से बात की।

इसके अलावा बीजेपी नेता ने बताया कि वे जनता से किये अपने वादों को पूरा नहीं कर सके हैं। इसीलिए क्षेत्र की जनता अपने विधायक से खुश नहीं है, जबकि ओपी धड़कन के पिछले कार्यकाल में बादली के लोगों का अभूतपूर्व विकास हुआ था। इसीलिए जनता इस बार निश्चित रूप से जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा सांसद ने दावा किया कि यह भ्रष्ट लोगों की पार्टी हो चुकी है। 

जिसने अब तक किए अपने वादों में से किसी को भी पूरा नहीं किया है। इस सबके अलावा भी सांसद सहरावत ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री अतिशी पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि उन्होंने पिछले 6 महीने से लगातार दिल्ली की जनता को पानी की समस्या के लिए परेशान किया है और भी सिर्फ मुख्यमंत्री का मुखौटा लगाकर दिल्ली की सत्ता संभाल रही हैं जो। एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है, बल्कि उन्हें अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए फैसले लेने चाहिए।

प्रमुख खबरें

Aamir Khan ने तीसरी शादी की खबरों पर लगाई मुहर! 5 जुलाई को Gauri Spratt के साथ लेंगे सात फेरे, मुंबई वाले घर पर होगी सिंपल सेरेमनी

Ayatollah Khamenei के जनाजे में शामिल होंगे 20 मिलियन लोग, इजरायली खतरे के चलते नए सर्वोच्च नेता नहीं होंगे शामिल, भारत से उच्च स्तरीय दल रवाना

Delhi IGI Airport पर CISF की बड़ी कार्रवाई! 19 लाख रुपये की अघोषित नकदी के साथ तीन चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला