By अंकित सिंह | Mar 19, 2021
एंटीलिया मामले में गिरी उद्धव सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। भाजपा ने तो अब राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग कर दी है। भाजपा के सांसद नारायण राणे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ठीक से काम नहीं कर रही है। सब कुछ अधिकारियों के हिसाब से किया जा रहा है। मुकेश अंबानी जैसा व्यक्ति भी मुंबई में असुरक्षित है। खराब कानून और व्यवस्था की स्थिति है और भ्रष्टाचार भी यहां गंभीर है। इसके बाद नारायण राणे ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।