BJP सांसद मनोज तिवारी तीसरी बार बने पिता, ट्वीट कर कहा- लक्ष्मी के बाद घर में हुआ सरस्वती का आगमन

By अंकित सिंह | Dec 12, 2022

उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट कर दी है। ट्वीट में मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी सुरभि एक फोटो साझा किया है। इसके साथ ही मनोज तिवारी ने लिखा कि बड़े हर्ष के साथ इस बात को सूचित कर रहा हूं कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे। सुरभि मनोज तिवारी। 

 

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी और आम आदमी पार्टी, MCD Elections के बीच धांधली के आरोप


इस फोटो में मनोज तिवारी काफी खुश नजर आ रहें है। उनकी पत्नी के भी चेहरे पर मुस्कान है। इससे साफ तौर पर पता चलता है कि वे दोनों घर में नन्ही परी के आने से बेहद खुश हुए हैं। आपको बता दें कि मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं। मनोज तिवारी ने दो शादियां की है। सुरभि से पहले मनोज तिवारी ने रानी तिवारी से शादी की थी। मगर दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और तलाक हो गया। इस शादी से भी मनोज तिवारी की एक बेटी थी जिसका नाम रीति तिवारी है। इसके बाद मनोज तिवारी और सुरभि दोनों करीब आए। दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी हो गई। सुरभि और मनोज तिवारी ने 2020 में शादी की थी। दूसरी शादी से मनोज तिवारी को पहले ही एक बेटी थी जिसका नाम सान्विका रखा है। अब दूसरी बेटी का जन्म हुआ है। 

 

इसे भी पढ़ें: MCD Results: गौतम गंभीर बेस्ट परफॉर्मिंग MP, जानें मनोज तिवारी और बाकी सांसदों के यहां कैसा रहा भाजपा का प्रदर्शन


आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने राजनीति में आने से पहले भोजपुरी फिल्मों में काफी नाम कमाया था। मनोज तिवारी फिल्मों से पहले गानों की वजह से अपनी लोकप्रियता बनाई थी। उनकी गायकी को खूब पसंद किया जाता था। ससुरा बड़ा पईसावाला से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद लगातार वह भोजपुरी में हिट होते गए। भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट से गोरखपुर से चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें योगी आदित्यनाथ ने भारी अंतर से हराया था। इसके बाद मनोज तिवारी भाजपा में शामिल हो गए। 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने टिकट दिया और जीत हासिल की। 2019 में भी वह दोबारा सांसद बने। 

प्रमुख खबरें

Agastya Nanda के डेब्यू फिल्म इक्कीस पर लगा ग्रहण? Amitabh Bachchan ने बताई फिल्म पोस्टपोन होने की चौंकाने वाली वजह

Shaniwar Ke Upay: शनिदोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय, प्राप्त होगी शनिदेव की कृपा

NCP मंत्री कोकटे से छिना मंत्रालय, सजा रुकवाने पहुंचे HC, इस दिन होगी सुनवाई

नेशनल टीवी पर स्टाइलिस्ट Riddhima Sharma की गुहार, Tanya Mittal से बकाया भुगतान और सामान की वापसी का इंतज़ार!