MCD Results: गौतम गंभीर बेस्ट परफॉर्मिंग MP, जानें मनोज तिवारी और बाकी सांसदों के यहां कैसा रहा भाजपा का प्रदर्शन

Gautma Gambhir
ANI
अंकित सिंह । Dec 7 2022 4:50PM

भाजपा के लिहाज से देखें तो पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर के इलाके में भाजपा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। गौतम गंभीर के इलाके में कुल 36 वार्ड हैं। भाजपा ने यहां 22 पर जीत हासिल की है। वहीं, आपके खाते में सिर्फ 11 गई है। कांग्रेस का हाथ सिर्फ 3 सीटों पर मजबूत हुआ है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भाजपा 104 सीटों पर जीतने में कामयाब हुई है। कांग्रेस के खाते में 9 सीट गए हैं जबकि अन्य के खाते में 3 सीट है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में कहीं ना कहीं आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच दिलचस्प मुकाबला भी देखने को मिला। पिछले 15 सालों से भाजपा शासन में थी। लेकिन इस बार उसकी विदाई हो गई है। फिलहाल दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा का ही कब्जा है। ऐसे में हम आपको आज यह बताने जा रहे हैं कि किस सांसद के इलाके में पार्टी ने बढ़िया प्रदर्शन किया है और कहां पार्टी का हाल खराब रहा है।

इसे भी पढ़ें: MCD Election Results: केजरीवाल का चला जादू, AAP ने जीती 134 सीटें, भाजपा के खाते में 104 आई

भाजपा के लिहाज से देखें तो पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर के इलाके में भाजपा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। गौतम गंभीर के इलाके में कुल 36 वार्ड हैं। भाजपा ने यहां 22 पर जीत हासिल की है। वहीं, आपके खाते में सिर्फ 11 गई है। कांग्रेस का हाथ सिर्फ 3 सीटों पर मजबूत हुआ है। सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर के चर्चा खूब हो रही है। लोग इन्हें दिल्ली में पार्टी की कमान सौंपने की वकालत कर रहे हैं। अब बात उत्तर-पूर्वी दिल्ली की करते हैं जहां से मनोज तिवारी सांसद हैं। यहां एमसीडी के कुल 41 वार्ड हैं। इनमें से भाजपा के खाते में 21 और आम आदमी पार्टी के खाते में 15 सीटें आई हैं। यहां कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है वही 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता है।

इसे भी पढ़ें: 'I Love U Too', MCD के नतीजों के बाद बोले केजरीवाल, दिल्ली के कूड़े को अब साफ करना है

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली से सांसद है। उनके यहां 25 वार्ड है। यहां पर भाजपा ने सिर्फ 5 पर ही जीत हासिल की है। आम आदमी के पार्टी के खाते में 20 सीटें गई हैं। चांदनी चौक से डॉक्टर हर्षवर्धन सांसद हैं। यहां भाजपा का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। चांदनी चौक में भाजपा ने 16 आम आदमी पार्टी ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है। यहां कुल 30 वार्ड हैं। पश्चिम दिल्ली के बात करें तो 13 पर भाजपा, 24 पर आम आदमी पार्टी और एक पर अन्य ने जीत हासिल की है। यहां वार्ड की कुल 38 सीटें हैं। यहां से परवेश वर्मा सांसद हैं। दक्षिण दिल्ली में वार्ड की कुल 37 सीटें हैं। यहां से भाजपा के रमेश बिधूड़ी सांसद हैं। यहां भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा है। भाजपा यहां से 13 सीटों पर जीत हासिल कर सखी है। वहीं 23 सीटों पर आप का कब्जा हुआ है। एक कांग्रेस के खाते में गया है। उत्तर पश्चिम दिल्ली की बात करें तो यहां के 43 वार्डों में से भाजपा के खाते में 14 वार्ड गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 27 पर जीत हासिल की है। कांग्रेस और अन्य के खाते में एक-एक सीट गई है। यहां से हंस राज हंस भाजपा के सांसद हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़