ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता के नाम पर बन रहे अस्पताल का बीजेपी सांसद ने किया विरोध , मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

By सुयश भट्ट | Jul 21, 2021

भोपाल। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया को पुराने नेताओं के साथ काम करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि ग्वालियर के ही बीजेपी नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इसे भी पढ़ें:गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एमपी कांग्रेस अध्यक्ष पर किया पलटवार, कहा: लगता है पेगासस के सेल्स पर्सन है कमलनाथ 

बता दें कि ग्वालियर सांसद ने दो दिन पहले  शिवराज को संबोधित एक पत्र में लिखा, 'ग्वालियर में निर्माणाधीन 1000 बिस्तर के अस्पताल का निर्माण पूर्णता की ओर है। शीघ्र ही यहां 500 बिस्तर तैयार किये जाने की योजना है। प्रदेश में भारतीय जनसंघ की स्थापना ग्वालियर से ही प्रारंभ हुई थी। इस अस्पताल का नामकरण यदि मुखर्जी के नाम पर किया जाता है तो वह हम सब के लिए गर्व की बात भी होगी और उस महान राष्ट्र नेता के प्रति हम ग्वालियर वासियों की आदरांजलि भी होगी।

उन्होंने आगे लिखा कि केन्द्र सरकार ने पिछले दिनों ग्वालियर को एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सौगात भी दी है। इस अस्पताल ने भी कोविड अस्पताल के रूप में ग्वालियर अंचल के मरीजों के उपचार में प्रमुख भूमिका निभाई है। इस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का नामकरण ग्वालियर के सपूत, जन जन के श्रद्धा के केन्द्र भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर हो यह हम ग्वालियर वासियों के लिये गौरव की बात होगी।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार