GDP पर भाजपा सांसद का बयान, कहा- इसे रामायण या महाभारत मान लेना सही नहीं

By अंकित सिंह | Dec 02, 2019

देश में GDP की हालत बहुत खराब है। देश में विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि क्षेत्र में पिछले साल के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत पर रह गयी। इसे लेकर विपक्ष मोदी सरकरा पर हमलावर है। 

इस बीच भाजपा नेता और झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में अजीबो-गरीब बयान दिया है। निशिकांत दुबे ने कहा कि GDP 1934 में आया। इससे पहले कोई GDP नहीं था। केवल GDP को बाइबल, रामायण या महाभारत मान लेना सत्य नहीं हैं और भविष्य में GDP का कोई बहुत ज्यादा उपयोग भी नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए नीतिगत दर में कटौती कर सकता है RBI

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की 4.5 प्रतिशत की वृद्धि दर को नाकाफी और चिंताजनक बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समाज में ‘गहराती आशंकाओं’ को दूर करने और देश को फिर से एक सौहार्दपूर्ण तथा आपसी भरोसे वाला समाज बनाने का आग्रह किया जिससे अर्थव्यवस्था को तेज करने में मदद मिल सके।

प्रमुख खबरें

Southern Brazil में भारी बारिश के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 29 हुई, 60 अन्य अब भी लापता

सुप्रिया की जीत से संसद में मोदी के लिए एक सांसद का समर्थन कम हो जाएगा : Sharad Pawar

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दो वाहनों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत

Chhattisgarh के ‘शराब घोटाला’ मामले में नोएडा के कारोबारी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार किया