साक्षी महाराज और अन्नू टंडन के नाम मतदाता सूची से गायब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2017

उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भाजपा सांसद साक्षी महाराज और कांग्रेस के पूर्व सांसद अन्नू टंडन के नाम नगर निकाय चुनावों की मतदाता सूची से गायब मिले हैं। साक्षी महाराज ने इसे गहरी साजिश बताते हुए कहा कि जिलाधिकारी नये हैं लेकिन अपर जिलाधिकारी बीएन यादव लंबे समय से जिले में तैनात हैं। निर्वाचन का काम भी वही देख रहे थे। इसके बाद इतनी बड़ी चूक कैसे हो गयी। उन्होंने कहा कि सांसद का नाम मतदाता सूची से गायब होना किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

 

पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भी अपना नाम मतदाता सूची से गायब होने की शिकायत की है। उप जिलाधिकारी मेधा रूपम के गलती मानने तथा जांच का आश्वासन दिये जाने के बाद पूर्व सांसद बिना वोट डाले ही वापस लौट गयी। जिलाधिकारी एनजी रवि ने दोनों ही प्रकरणों पर कहा कि मामला गंभीर है। शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

 

प्रमुख खबरें

New Zealand की आसान जीत, जैकब डफी ने झटके पांच विकेट और वेस्टइंडीज पर दबदबा

Vinesh Phogat की दमदार वापसी, 18 माह बाद कुश्ती में लौटेंगी, लॉस एंजेलिस 2028 की करेंगी तैयारी

Lionel Messi India Tour 2025: मेसी का भारत दौरा शुरू, चैरिटी शो और 7v7 मैच में लेंगे हिस्सा

IndiGo Flight Crisis: डीजीसीए ने सीईओ को तलब किया, जांच और मुआवज़े पर सवाल तेज