भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, 17 जनवरी को बेंगलुरु में खुलेगा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2025

बेंगलुरु में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की लंबे समय से चली आ रही मांग 17 जनवरी को हकीकत बन जाएगी। बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने इस संबंध में घोषणा की है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे प्यारे बेंगलुरु, यह आधिकारिक घोषणा है। 17 जनवरी को अमेरिकी वाणिज्य दूतावास खुल रहा है।’’

उन्होंने इसे संभव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर की सराहना की। आभार व्यक्त करते हुए 34 वर्षीय सांसद ने जयशंकर को मैसूर पाक भेजा।

सूर्या ने कहा, ‘‘यह केवल और केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के प्रयासों के कारण संभव हुआ है। हमारे विदेश मंत्री को धन्यवाद देने के लिए हमारे अपने मैसूर पाक को भेजने के अलावा कोई और बेहतर तरीका क्या हो सकता है!’’

बिना परेशानी के वीजा हासिल करने के लिए बेंगलुरु में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की मांग लंबे समय से की जाती रही है। अब तक, लोग अमेरिकी वीजा के लिए चेन्नई या हैदराबाद जाते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख