BJP सांसद ने कहा, एक बच्चे और राहुल गांधी में कोई अंतर नहीं, वह अक्सर गलत बयान देते हैं

By अंकित सिंह | Jul 28, 2023

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि 'बच्चे और पूर्व सांसद' में कोई अंतर नहीं है। दुबे ने कहा कि अगर राहुल गांधी ट्वीट नहीं करेंगे तो लोगों को हंसने के लिए कुछ नहीं मिलेगा। अपने बयान में भाजपा सांसद ने कहा कि एक बच्चे और राहुल गांधी में कोई अंतर नहीं है। चूंकि उन्हें सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है और उन्होंने संसद में आना बंद कर दिया है, इसलिए सदन खाली-खाली लगता है। अगर वह ट्वीट नहीं करेंगे तो लोगों को हंसने के लिए कुछ नहीं मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: 'प्रधानमंत्री जी इतनी नकारात्मकता क्यों', Priyanka Gandhi बोलीं- I.N.D.I.A के मूल में संविधान की भावना

राहुल का वार

अपने वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मणिपुर के लिए क्या कर रहे हैं? वे मणिपुर के बारे में कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी जी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है। वो जानते हैं कि उनकी ही विचारधारा ने मणिपुर को जलाया है। राहुल ने आरोप लगाया कि BJP-RSS सिर्फ सत्ता चाहती है और सत्ता पाने के लिए ये कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए ये मणिपुर को जला देंगे, सारे देश को जला देंगे। इनको देश के दुख और दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस नेता ने कहा कि RSS-BJP और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की विचारधारा- संविधान की रक्षा, देश को जोड़ने और सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ने की है। वहीं RSS-BJP चाहती है कि कुछ चुनिंदा लोग यह देश चलाएं और देश का सारा धन उन्हीं के हाथ में हो। उन्होंने कहा कि आपके दिल में देशप्रेम है। जब देश को चोट लगती है, देश के किसी नागरिक को चोट लगती है तो आपके दिल को भी चोट लगती है। आप उदास हो जाते हैं। मगर BJP-RSS के लोगों को कोई दुःख नहीं, कोई दर्द नहीं हो रहा, क्योंकि ये हिंदुस्तान को बांटने का काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Sheetal Devi ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, Omar Abdullah ने दी बधाई

Bank Strike: 5-Day Work Week को लेकर इस बार सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूड़ में हैं Bank Employees Unions

Ganesh Chaturthi special: Puducherry के Manakula Vinayagar Temple की महिमा और इतिहास

18th BRICS Summit: दिल्ली पहुंचे Antonio Guterres, भारत के नेतृत्व में Global Governance Reforms पर बड़ा मंथन