भाजपा सांसद ने राज ठाकरे को बताया खलनायक, बोले- पहले माफी मांगे, तभी अयोध्या में घुसने देंगे

By अंकित सिंह | May 10, 2022

देश की राजनीति में राज ठाकरे इस वक्त खूब सुर्खियों में हैं। महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश तक उनकी खूब चर्चा हो रही है। इन सब के बीच राज ठाकरे अयोध्या पहुंचने वाले हैं। 5 जून को वह अयोध्या पहुंचेंगे जहां रामलला के दर्शन का कार्यक्रम है। इन सब के बीच भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया है। बृजभूषण सिंह का दावा है कि राज ठाकरे लगातार उत्तर भारतीयों को अपमानित करते रहे हैं। इसलिए पहले वे माफी मांगे तभी उन्हें अयोध्या में घुसने देंगे। अपने बयान में बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि राज ठाकरे एक हिंदू नेता नहीं बल्कि देश के खलनायक हैं, खासकर उत्तर भारतीयों के लिए। 

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे, आदित्य हों या पवार सभी अयोध्या के द्वार, वजूद को नकारने वाली कांग्रेस भी कहने लगी- रामलला हम आएंगे

पहले भी दिया था बयान

इससे पहले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ऐलान कर दिया था कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांगेंगे तब तक अयोध्या में उन्हें नहीं घुसने देंगे। भाजपा सांसद ने कहा कि उत्तर भारतीयों को अपमानित करने वाले राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे अयोध्या आने से पहले सभी उत्तर भारतीयों से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगे। इसके साथ ही भाजपा सांसद ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी अनुरोध किया था कि जब तक वह माफी नहीं मांगते, तब तक उनसे न मिलें। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हम 2008 से देख रहे हैं, उन्होंने 'मराठी मानुष' के मुद्दे को सामने रखा, मुंबई के विकास में 80% योगदान उन लोगों का है जो शहर से नहीं हैं। उन्हें अपनी गलती सुधारनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान