BJP सांसद वरुण गांधी ने एमएसपी पर कानूनी गारंटी के लिए निजी विधेयक दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद वरुण गांधी ने किसानों की मांग को एक बार फिर अपना समर्थन देते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी की मांग करने वाला एक निजी विधेयक रखा है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के मख्यमंत्री ने कहा,स्कूलों में छात्रों को भगवत गीता के श्लोकों का पाठ करना सिखाया जाएगा

‘द फार्मर्स राइट टू गारंटीड मिनिमम सपोर्ट प्राइस रिएलाइजेशन ऑफ एग्री प्रोड्यूस बिल 2021’ नामक विधेयक का मकसद 22 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी प्रदान करवाना है, जिसे उत्पादन की व्यापक लागत पर 50 प्रतिशत के लाभांश पर निर्धारित किया जाना चाहिए। गांधी ने संसद में विधेयक जमा करा दिया है लेकिन इसे पेश किया जाना बाकी है। विधेयक में इस बात की व्यवस्था है कि एमएसपी से कम कीमत हासिल करने वाला कोई भी किसान प्राप्त मूल्य और गारंटीशुदा एमएसपी के बीच मूल्य के अंतर के बराबर मुआवजे का हकदार होगा।

प्रमुख खबरें

Mayawati बोलीं: आंबेडकर का मिशन राजनीतिक सत्ता की चाबी मिले बिना अधूरा रहेगा

Prabhasakshi NewsRoom: Indian Border के पास चप्पे चप्पे पर पहरा दे रहा Bangladesh, Sheikh Hasina की वापसी के ऐलान के चलते कर्फ्यू जैसे हालात

गृह मंत्री Amit Shah ने Mumbai आतंकी हमले के पीड़ितों और जवानों को दी श्रद्धांजलि

बॉक्स ऑफिस पर Ramayana का ऐतिहासिक कीर्तिमान: 21वें दिन पुष्पा 2 का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ा, 1,800 करोड़ के क्लब के बेहद करीब