भाजपा सांसदों ने हमें संसद भवन में जाने से रोका, धमकाया : राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2024

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धक्का-मुक्की के आरोपों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सत्तापक्ष के सदस्यों ने विपक्षी सांसदों को संसद भवन में जाने से रोका और धमकी दी।

उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं संसद के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन भाजपा के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, धक्का दे रहे थे और धमका रहे थे।’’

राहुल गांधी ने दावा किया कि विपक्षी नेताओं के साथ धक्का-मुक्की की गई, लेकिन इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह संसद है और अंदर जाना हमारा अधिकार है।’’

अक्सर सफेद रंग टी-शर्ट पहनने वाले राहुल गांधी बृहस्पतिवार को नीले रंग की टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि संविधान और बाबासाहेब की स्मृति का अपमान हुआ है। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की, जिसके कारण उसके सांसद प्रताप सारंगी गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई।

प्रमुख खबरें

Bijapur में सुरक्षाबलों ने बरामद किए Maoists के 711 BGL शेल्स

IPL 2027 Trade में CSK से जुड़े Liam Livingstone, SRH में गए खलील और एलिस

MCD के 2 इंजीनियर सस्पेंड, CM Rekha Gupta ने चावड़ी बाजार हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

Delhi में प्रदूषण का प्रकोप बढ़ा, India Gate समेत कई इलाकों में AQI 400 पार