पीएम मोदी के करीबी पूर्व आईएएस एके शर्मा को भाजपा ने यूपी में विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021

नयी दिल्ली।भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 12 विधान परिषद सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले गुजरात काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है। वह बृहस्पतिवार को ही भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज शर्मा के नाम को हरी झंडी दी। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और वरिष्ठ नेता लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिल कवि संत तिरुवल्लुवर को दी श्रद्धांजलि

100-सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सपा के 55, भाजपा के 25, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के आठ, कांग्रेस और ‘‘निर्दलीय समूह’’ के दो-दो और अपना दल (सोनेलाल) और ‘‘शिक्षक दल’’ के एक-एक सदस्य हैं। इनके अलावा विधान परिषद में तीन निर्दलीय सदस्य भी हैं। गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश की 403 सदस्‍यों वाली विधानसभा में वर्तमान में 402 सदस्‍य हैं जिनमें भाजपा के 310, सपा के 49, बसपा के 18, अपना दल (सोनेलाल) के नौ, कांग्रेस के सात,सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चार,निर्दलीय तीन,राष्‍ट्रीय लोकदल का एक, निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल (निषाद) का एक सदस्‍य हैं। भाजपा के साथ अपना दल (सोनेलाल) का गठबंधन है।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी