दिल्ली में शुरू हुई भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

By अंकित सिंह | Dec 05, 2022

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक सोमवार को शुरू को गया है। इसको पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में औपचारिक तौर पर भाजपा आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी। इसमें भाग लेने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण बैठक का औपचारिक उद्घाटन भी किया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस बैठक में मौजूद हैं। उन्होंने ही नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे। मिल रही जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। उनके साथ आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव: दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में किया वोट

गुजरात में आज आखिरी चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। गुजरात में भाजपा ने जबरदस्त तरीके से आक्रामक प्रचार किया है। भाजपा के समक्ष सत्ता में वापसी की बड़ी चुनौती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के भी चुनावी नतीजे 8 दिसंबर को ही आने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात में वोट डाला है। उसके बाद वह इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी को भी बुलाया गया है। इसके अलावा विभिन्न मोर्चा के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेशों के संगठन महामंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर