भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 5 दिसंबर को बिलासपुर आएंगे

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 02, 2021

शिमला  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप और हिमाचल प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा 5 दिसंबर को दिल्ली से चंडीगढ़ और फिर हेलीकॉप्टर द्वारा चंडीगढ़ से बिलासपुर के लुहनू मैदान बिलासपुर में प्रातः 11 बजे पहुंचेंगे, उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया , केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल सरकार के प्रमुख मंत्रीगण, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, विधायक सुभाष ठाकुर, ज़िला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान एवं भाजपा के विरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: तपोवन में शीतकालीन सत्र दस दिसंबर से होगा आरंभ - पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी

 

उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर स्तिथ एम्स का निरीक्षण करेंगे और इस दिन ऐम्स की ओपीडी का सुभारम्भ भी करेंगे।

5 दिसंबर को लग भग 4 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। एम्स जगत प्रकाश नड्डा का ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसको पूरा करवाने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा खुद समय-समय पर इसके कार्यों की समीक्षा करते रहे हैं। नड्डा जी के ही प्रयासों से एम्स में ओपीडी शुरू हो रही है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को दिल्ली कार्यालय में उनके 61वें जन्मदिन की सुभकामनाए दी ।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए रोजाना करें ये काम, घर आएगी सुख-समृद्धि

Shaniwar Vrat Vidhi: इस दिन से शुरू करना चाहिए शनिवार का व्रत, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति

चार करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़ीः CBRE

Chhattisgarh : ED ने चावल घोटाले में मार्कफेड के पूर्व MD Manoj Soni को किया गिरफ्तार