भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जाना हिमाचल प्रदेश का हाल

By विजयेन्दर शर्मा | May 20, 2021

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज वर्चुअल माध्यम से कॉन्फ्रेंस कर हिमाचल प्रदेश में कोरोना संकटकाल के चलते प्रदेश में सभी परिस्थितियों का फीडबैक लिया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में चल रहे सेवा ही संगठन भाग 2 के बारे में भी विस्तृत चर्चा की। इस वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: ग्रामीण इलाकों को कोरोना से बचाने के लिए पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक

उन्होंने कहा कोरोना काल में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ता, जनसेवा के कार्यक्रम को आगे ले जाने को प्रतिबद्ध हैं। भाजपा प्रदेश भर में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से लगातार संपर्क में है और उनके मनोबल को बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। प्रदेश में जहाँ भाजपा कार्यकर्ता राशन वितरण का कार्य कर रहा है वहीं मास्क और सैनिटाइजर वितरण भी कर जनता को इस महामारी से जागरूक करने का कार्य भी कर रहा है। उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री द्वारा खाद सब्सिडी बढ़ाने का किसान-हितैषी ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए धन्यवाद भी किया। डीएपी खाद पर सब्सिडी 140% बढ़ाई गई गयी है अब किसानों को डाइअमोनिया फास्फेट पर 700 ₹ प्रति बोरी अधिक सब्सिडी मिलेगी।अब खाद की एक बोरी 2400 ₹ की जगह सिर्फ़ 1200 ₹ में मिलेगी।

प्रमुख खबरें

गुजरात में 143 कैदियों को Diwali Parole, 6 नवंबर से 15 दिन के लिए होंगे रिहा

ONGC Apprentice Recruitment: 3047 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 20 नवंबर तक करें अप्लाई

Durg Road Accident: बिना लाइसेंस बाइक चलाकर ली थी जान, कोर्ट ने बेटे को 5 साल और पिता को दी 3 माह की जेल

Palamu में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार