मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाकाल के किए दर्शन

By सुयश भट्ट | Mar 08, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के दौरे पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंचे। उन्होंने उज्जैन में महाकाल के मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के पहले केशरिया रंग की धोती पहनी। मंदिर प्रबंधन के नियमानुसार बाबा महाकाल का दर्शन-पूजन किए।

इसे भी पढ़ें:बैकफुट पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, कमलनाथ की तारीफों का बांधा पुल, बीजेपी ने कसा तंज 

बता दें कि जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार दोपहर देवास पहुंचेंगे। वे यहां पुलिस लाइन स्थित मैदान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हजारों महिलाओं को संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार महिला सशक्तिकरण-क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम में करेंगे शिरकत। महिला स्व सहायता समूहों को देवास पोषण संयंत्र की चाबी सौपेंगे एवं ₹ 300 करोड़ के बैंक ऋण का वितरण भी करेंगे।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश