भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनावों में जीत, भावी रणनीति पर चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शनिवार से आरंभ हो रही राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पिछले दिनों चार राज्यसभा चुनावों में मिली विजय, आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आठ साल की सफलताओं जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान तेलंगाना की सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और अन्य ‘‘भ्रष्ट और परिवारवादी’’ दलों को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा की सकती है। यह जानकारी भाजपा सूत्रों ने दी।

इसे भी पढ़ें: Coronavirus In India | भारत में कोरोना संक्रमण के 17,092 नए मामले, 29 और लोगों की मौत

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू के नामांकन का जिक्र होने की भी संभावना है और भाजपा यह दावा कर सकती है कि वह समाज के पिछड़े और वंचितों को सशक्त करने की दिशा में काम कर रही है। बैठक का समापन प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से रविवार को होगा। इस संबोधन के जरिए प्रधानमंत्री भाजपा के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज होने के बाद भाजपा ने जहां पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और अब उसकी नजर दक्षिण के राज्य तेलंगाना पर है। यह भाजपा की राष्ट्रीय समिति की तीसरी बैठक है, जो 2014 में पार्टी के सत्ता में आने के बाद दक्षिण के किसी राज्य में आयोजित हुई है। इससे पहले, भाजपा ने बेंगलुरू और केरल के कोझिकोड़ में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की थी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर Norway पर साधा निशाना, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका