भारत-पाक बॉर्डर पर भटके गये 3 साल बच्चे को BSF ने पाकिस्तान को वापस लौटाया

BSF
ANI

पंजाब में अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पहुंचे तीन वर्षीय पाकिस्तानी बच्चे को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उसके परिवार को सौंप दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़। पंजाब में अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पहुंचे तीन वर्षीय पाकिस्तानी बच्चे को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उसके परिवार को सौंप दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे राज्य के फिरोजपुर सेक्टर की है, जब बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ के पास एक बच्चे को रोते हुए देखा।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा: 6,113 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से गुफा मंदिर के लिए रवाना

उन्होंने कहा कि बच्चा रो रहा था और ‘‘पापा, पापा’’ कह रहा था, जिसके बाद बीएसएफ के फील्ड कमांडर ने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ तत्काल फ्लैग मीटिंग करने की पेशकश की, ताकि बच्चे को वापस सौंपा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि इसके तुरंत बाद बच्चे को उसके पिता की मौजूदगी में रेंजर्स को सौंप दिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़