मुकेश सहनी का BJP पर सीधा वार: अल्पसंख्यक हमारे साथ, ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा रोजगार पर चुनाव

By Renu Tiwari | Oct 24, 2025

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा को अल्पसंख्यकों की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके नेता खुद कहते हैं कि उन्हें मुस्लिम वोट नहीं चाहिए। पटना में पत्रकारों से बातचीत में सहनी ने कहा, “भाजपा अपने शाहनवाज हुसैन की फिक्र करे। हमारे अल्पसंख्यक हमारे साथ हैं और पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे पर निशाना साधते हुए सहनी ने कहा, “ये लोग बिहार को सिर्फ झूठे वादों से गुमराह करते हैं। गुजरात में फैक्ट्रियां लगती हैं, लेकिन जब बिहार की बात आती है तो कहते हैं कि जमीन नहीं है। हमारी सरकार बनी तो उद्योग बिहार में लगेंगे और रोजगार बिहार के युवाओं को मिलेगा।” सहनी ने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन का एजेंडा रोजगार, शिक्षा और विकास पर केंद्रित है, जबकि भाजपा जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir में NC MLA अल्ताफ कल्लू और प्रवक्ता पर PSO से मारपीट का केस

वैश्विक तनाव के बीच UN Chief Antonio Guterres ने की गांधीवादी मूल्यों को अपनाने की अपील

SIR विवाद पर दिल्ली में बड़ा सियासी बवाल! CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा विपक्ष, 1000 लोग हिरासत में

Rajouri में LoC पार कर आई PoK की 19 वर्षीय युवती को सेना ने पकड़ा