भाजपा कभी वंशवाद की राजनीति नहीं करती, दास बोले- तभी मजदूर CM बन गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2019

मेदिनीनगर। झामुमो और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को कहा कि भाजपा कभी वंशवाद की राजनीति नहीं करती। दास ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा कभी वंशवाद और परिवार की राजनीति नहीं करती। इसी वजह से एक चाय वाला प्रधानमंत्री और एक मजदूर मुख्यमंत्री बन गया है।

इसे भी पढ़ें: देश में जो 67 साल में विकास नहीं हुआ वो 4 साल में करके दिखाया: रघुवर दास

दास ने आगे कहा कि देश के लोग देश के हित को ध्यान में रखकर वोट डालते हैं, जिसकी वजह से 30 साल बाद बहुमत की सरकार बनी। दास की मौजूदगी में पार्टी उम्मीदवार वी डी राम ने पलामू से नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रमुख खबरें

दिल्ली वायु प्रदूषण: नो PUC, नो फ्यूल अभियान के पहले दिन 3700 वाहनों का किया गया चालान

Rajasthan : सिरोही में ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

परिस्थितिजन्य साक्ष्य से तभी सजा संभव जब दोष सिद्ध हो: Supreme Court

PM Modi ने Goa Liberation Day पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया