भाजपा कभी लोगों का विश्वास नहीं तोड़ती और अपने वादे पूरे करती है : राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

जौनपुर/ चंदौली (उप्र)।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा कभी लोगों का विश्वास नहीं तोड़ती है और अपने वादे पूरे करती है। जौनपुर के मल्हनी और चंदौली के चकिया विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में पिछले 35-40 साल से किसी एक पार्टी की लगातार दो बार सरकार नहीं बनी है, मगर इस बार भाजपा की सरकार लगातार दूसरी बार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, इसलिए मैं कहता हूं कि आप लोग ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: डेटा संरक्षण विेधेयक को लेकर वैश्विक उद्योग निकायों ने जताई आशंका

मैं कह सकता हूं कि अगर भाजपा ने कुछ वादा किया है, उसे पूरा करेगी चाहे कोई भी कीमत क्यों न हो, यह भाजपा का चरित्र है। सिंह ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने समेत अन्य कार्यों को सिलसिलेवार गिनाया। कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए सिंह ने दावा किया कि माफिया और आपराधिक तत्व या तो राज्य से बाहर चले गए हैं या जेल भेज दिए गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा आदित्यनाथ ने आपराधिक तत्वों द्वारा निर्मित आलीशान अवैध इमारतों को गिराकर उस जगह पर गरीबों के लिए आवास बनाने का सबसे प्रभावशाली काम किया है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Royals के New Owners बने मित्तल-पूनावाला, IPL इतिहास का सबसे बड़ा और महंगा सौदा

US Sanctions पर China का पलटवार, Blocking Law से अपनी कंपनियों को दिया सुरक्षा कवच

Heat Wave Alert: गर्मी में क्यों घटता-बढ़ता है Blood Pressure, Sugar Level? जानें Health Tips

मैं भी हूं Brij Bhushan की Victim, कुश्ती में कमबैक के ऐलान के साथ Vinesh Phogat का बड़ा खुलासा