भाजपा का नया कश्मीर का झांसा अब मजाक बन गया है : गुपकर घोषणापत्र गठबंधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने की दूसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) ने बुधवार को कहा कि भाजपा का नया कश्मीर का झांसा एक मजाक बन गया है और लोगों ने अगस्त 2019 के कदम की निरर्थकता पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से एकजुट होने की अपील की और कहा, हम हार नहीं मानेंगे बल्कि हर अवसर का उपयोग करके शांतिपूर्ण व कानूनी तरीकों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिये संघर्ष जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में कार्यवाहक रक्षा मंत्री को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में आठ लोगों की मौत

नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) समेत जम्मू-कश्मीर के मुख्यधारा के विभिन्न दलों के गठबंधन पीएजीडी (गुपकर) ने कहा कि वह आशा करता है कि केन्द्र सरकार को पांच अगस्त 2019 के अपने निर्णय की निरर्थकता का अहसास होगा। पीएजीडी नेता ने कहा, भाजपा के नया कश्मीर का झांसा अब एक मजाक बन गया है। जनता ने सत्ता पर काबिज लोगों से सवाल करना शुरू कर दिया है कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर को तबाह करके क्या हासिल किया।

प्रमुख खबरें

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force